ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मॉर्डन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित स्पोर्ट्स लीग के तीसरे दिन रंगोली, क्रिकेट तथा वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में सभी विभागों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें बीएड ग्रुप ने प्रथम, आईटी ग्रुप ने द्वितीय तथा फार्मेसी ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया। लीग के तीसरे दिन चार क्रिकेट मुकाबले हुए। इसमें पहला मुकाबला फार्मेसी तथा बीएड टीम के बीच हुआ। फार्मेसी टीम के जॉनी शौर्य ने 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
दूसरा मुकाबला बीएड और बीकॉम बालिका टीम के बीच हुआ। इसमें बीएड की पूजा ने 17 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। तीसरा मुकाबला पॉलीटेक्निक की रॉयल मेकेनिकल तथा मेकेनिकल लाइंस के बीच हुआ। इसमें पॉलीटेक्निक की रॉयल मेकेनिकल की टीम विजयी रही। चौथा क्रिकेट मैच बीएड और फार्मेसी की बालिका टीम के बीच हुआ, इसमें फार्मेसी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मैच अपने नाम किया।
वॉलीबाल में पालीटेक्निक टीम विजेता
वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पॉलीटेक्निक तथा बीकॉम बॉयज टीम के बीच खेला गया। इस मैच में पॉलीटेक्निक की टीम विजेता रही। वॉलीबाल की गर्ल्स टीम में आईटी तथा बीकॉम की टीम दूसरा मैच खेला गया, जिसमें बीकॉम की टीम ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर संस्थान के डॉयरेक्टर रवि जुयाल, अजय तोमर, डॉ. रजनीश पांडे, डॉ. एलएम जोशी, डॉ. एसबी दुबे, प्रदीप पोखरियाल, कामेश यादव, संजय रमोला, उपेंद्र नौटियाल, कमलेश भट्ट, सुदीप सारस्वत, अखिलेश बिज्लवाण, अमित जोशी, दर्शन लाल पैन्यूली, राजेश चौधरी, डॉ. रितेश जोशी, शिल्पी, गीता चंदोला, संदेश भंडारी आदि उपस्थित रहे।