ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । संस्कार सृजन पब्लिक स्कूल की ओर से विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया। वार्षिकोत्सव का मिस उत्तराखंड प्रियंका राणा और विद्यालय के प्रबंधक करन सिंह पंवार ने विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यालय की छात्रा सोनम, ज्योति, वंदना, वैभवी, दिव्या व रश्मि ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्रा वंदना, सोनम, वैभवी व सालनी ने गढ़वाली नृत्य गीत भग्यानी बौ की प्रस्तुति देकर किया।
विद्यालय की छात्रा सिमरन, प्रीति, निशा ने राजस्थानी घूमर डांस की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। छात्रा काजल व हिमानी ने गुजराती गाना चोगाड़ा तार पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता पंवार, अर्चना कुकरेती, आशीष घोष, मनीषा न्यूली, प्रियंका, आशीमा भट्ट, हिना पंवार, स्वाति उनियाल, श्वेता, किरन, अंजू उनियाल, गीता रावत, योगिता, हेमलता, हिमांशु पंवार आदि मौजूद थे।