फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 हजार श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल जल

Fri, 22 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
कांवड़ मेले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने नीलकंठ धाम का रुख किया। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों से गुंजायमान रहा। देर शाम तक करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग में जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। आधी रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। तीन दिन में एक लाख 42 हजार श्रद्धालु नीलकंठ में जलाभिषेक कर चुके हैं।
विज्ञापन


नीलकंठ पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नीलकंठ मंदिर समिति के अध्यक्ष धन सिंह राणा ने बताया कि नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए आधी रात से श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी, सुबह तक लाइन करीब दो किलोमीटर लंबी हो चुकी थी।

लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि रात आठ बजे तक नीलकंठ में करीब 80 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। जलाभिषेक का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें