ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब ने मारवाड़ी युवा मंच, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग जनसंस्थान और आरोग्य भारती संस्था की ओर से तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए गए।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार रोड स्थित जयराम आश्रम परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। शिविर में जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग, कान की मशीन, चश्मे, व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, कैलीपर आदि मुफ्त उपलब्ध कराए गए। क्लब अध्यक्ष राजीव गर्ग ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीबों और जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करना है। क्लब जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। इस अवसर पर रेखा गर्ग, चंद्रशेखर शर्मा, नवनीत नागलिया, राजेंद्र गौतम, डॉ. रवि कौशल, जितेंद्र बर्थवाल, राकेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मनोज शर्मा, दिनेश अग्रवाल, सुदामा सिंघल, डॉ. हरिओम प्रसाद, नितिन गुप्ता, सुशील गोयल, डीके श्रीवास्तव, बलवंत डंग, मीनू डंग, सलोनी गोयल, अंजू मित्तल, रश्मि अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, डॉ. निवेदिता, ईशा सिंघल, ममता अग्रवाल, आरती, संध्या आदि मौजूद रहे।