फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को जागृत करने में कारगर साबित होगा मिशन अपराजिता

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को जागृत करने में कारगर साबित होगा मिशन अपराजिता
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। उत्तराखंड लोक संस्कृति संरक्षण समिति की ओर से आयोजित पांडव नृत्य शोभायात्रा के शुभारंभ पर मिशन मिलियन स्माइल्स अपराजिता पोस्टर लांच किया गया। इस मौके पर अमर उजाला की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही मुहिम की महिलाओं ने जमकर सराहना की।
बुधवार को ढालवाला स्थित होटल चंद्रा पैलेस में पांडव नृत्य शोभायात्रा के शुभारंभ पर अमर उजाला कार्यालय की ओर से मिशन अपराजिता का पोस्टर लांच किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं ने इस मिशन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। महिलाओं ने अमर उजाला की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही मिशन अपराजिता की सराहना की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला उनियाल ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला की मुहिम प्रशंसनीय है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं। वर्तमान समय में महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति काफी हद तक सजग हुई हैं लेकिन जागरूकता के अभाव में अब भी काफी महिलाएं शोषण का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन


महिला जागरुकता के लिए देशभर में कई संस्थाएं काम कर रही हैं लेकिन महिलाओं के प्रति कतिपय लोगों की मानसिकता नहीं बदली है। ऐसे कार्यक्रमों में महिला के साथ ही पुरुषों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। - पूनम जोशी, शिक्षक

महिला सशक्तीकरण के लिए अमर उजाला की ओर चलाई जा रही मुहिम आने वाले समय में महिलाओं को जागरूक करने में एक वरदान साबित होगी। इस मुहिम की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतना कम है। - शोभिता भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन


अपनी शक्ति को पहचानने के लिए स्वयं महिलाओं को भी जागरूक होने आवश्यकता है। महिला में वो शक्ति है जो किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम हो सकती है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुष के साथ बराबरी का काम कर रही हैं। - रुक्मणि बिष्ट, गृहणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें