फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल डोईवाला की सीसी लिमिट में बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लंबे समय के इंतजार के बाद शुगर मिल डोईवाला की कैश क्रेडिट (सीसी) लिमिट बढ़ाए जाने से शुगर मिल प्रबंधन को राहत मिली है। लिमिट में बढ़ोतरी होने से शुगर मिल ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए धनराशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन में लंबे समय से फंसी सीसी लिमिट की फाइल पर जरूरी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद बैंक ने शुगर मिल डोईवाला की बैंक लिमिट 33.50 करोड़ से बढ़ाकर 65 करोड़ कर दिया है।
विज्ञापन

शुगर मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बैंक केश क्रेडिट लिमिट बढ़ जाने से मिल की व्यवस्थाओं को बनाने में सहूलियत मिलेगी। शुगर मिल ने अब तक 29 दिसंबर तक का बकाया भुगतान कर दिया था, जिसके बाद शेष धनराशि करीब 68 करोड़ बकाया थी। अब 30 करोड़ का भुगतान दिया जा रहा है, जिससे 26 जनवरी तक का भुगतान हो जाएगा। उधर गन्ना किसानों ने भी बैंक सीसी लिमिट बढ़ाए जाने को उत्साह दिखाते हुए कहा कि इससे मिल की आर्थिक दिक्कतों में कमी आनी शुरू हो जाएगी। गन्ना प्रबंधक कासिम अली ने बताया कि शनिवार से बकाया भुगतान जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें