फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल न जाना, रक्तदान करने जरूर आना

विज्ञापन
blood donation
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अमर उजाला फाउंडेशन और लायंस क्लब ऋषिकेेश देवभूमि की संयुक्त पहल पर बृहस्पतिवार को नगर निगम स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी सभागार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में नगर के विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शहर के नागरिक जीवन बचाने की मुहिम का हिस्सा बनेंगे। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने ‘भूल नहीं जाना आज आपको रक्तदान करने है आना’ जैसे स्लोगन के जरिए लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिविर के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें तीर्थनगरी के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से रक्तदान करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को रक्तदान करने डाटा कंप्यूटर, राजकीय ऑटोनामस कॉलेज ऋषिकेश, लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल और लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की टीम शामिल होगी। इसके अलावा नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग इस शिविर में प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों के जीवन बचाने की दिशा में रक्तदान के जरिए सहयोग करने की अपील की। शिविर के संयोजक विनय भाटिया ने बताया कि शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए इच्छुक रक्तदाता अमर उजाला के जैन मार्केट स्थित कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए 9919650074 तथा 9412050633 पर सपंर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें