फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बिखेरी संस्कृतियों की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्यामपुर स्थित स्मार्ट किड्स जोन जूनियर हाईस्कूल का 5वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्तिपत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा नेता रजनीश शर्मा, विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र जैन तथा प्रधानाचार्य कृष्णा विश्वास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना के बाद छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक के माध्यम से लोगों को बेटियों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, राजस्थानी, हरियाणवी आदि प्रदेशों की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। साथ ही पेड़ बचाओं जीवन बचाओं जैसे मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक भी विद्यालयी बच्चों ने पेश किए। नुक्कड़ नाटक की सुंदर प्रस्तुति के लिए आयुष सुरियाल व आस्था बसलियाल को सम्मानित किया गया। विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर सीआरसी मोहनलाल पेटवाल, संगीता पंवार, प्रीति शर्मा, प्रत्याक्षी, ममता जैन, जया, भारती, हेमा, लक्ष्मी, गीता, सयंम जैन, रूमा सुरियाल, नवीन, कंचन, संध्या, चंद्रेश्वर, रामेश्वर, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों को विधायक देंगे एक माह का वेतन
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड के सभी विधायक अपने एक माह का वेतन शहीद जवानों के परिजनों को सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 25-25 लाख रुपये शहीदों के परिवार को तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें