फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंज अधिकारी के पद पर समायोजन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

रायवाला। अन्य राज्यों की तर्ज पर उप रेंज अधिकारियों के पद समाप्त कर रेंज अधिकारी के पद पर समायोजित किए जाने की मांग उठाई गई है। मोतीचूर रेंज स्थित गेस्ट हाउस में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के उप रेंज अधिकारियों ने मामला उठाया।
विज्ञापन

रायवाला स्थित सत्यनारायण मंदिर के मोतीचूर रेंज गेस्ट हाउस में रविवार को राज्यस्तरीय उप वन क्षेत्राधिकारी संघ की विशेष बैठक आयोजित की गई। संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह रावत ने बताया कि बैठक में अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रदेश में भी उप रेंज अधिकारीयों के पदों को समाप्त कर रेंज अधिकारियों के पदों पर समायोजित करने की मांग का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा उप रेंज अधिकारियों की वन निगम, जलागम, कार्ययोजना में यूनिटों के मूल्यांकन आदि स्थानों पर प्रतिनियुक्ति की मांग की गई। प्रदेश भर में वन क्षेत्राधिकारियों के पदों का पुनर्गठन आदि का भी प्रस्ताव रखा गया। बैठक में उपस्थित संघ सदस्यों ने पुलवामा हमले के शहीदों की आत्मशांति के लिए दो मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बैठक में रवींद्र निराला, गणेश उनियाल, शीशपाल सिंह, प्रमोद ध्यानी, कैलाश नौटियाल, महेंद्र गिरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें