फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून ने छिद्दरवाला को हराकर बनाई बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद राजेश नेगी की स्मृति में आयोजित प्रथम फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में देहरादून ने छिद्दरवाला को हराकर बढ़त बनाई है। राजकीय इंटर कॉलेज कोटि अठूरवाला के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका डोईवाला के प्रतिनिधि और कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सागर मनवाल ने किया। खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मौका देने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।
विज्ञापन

आयोजन समिति के करतार सिंह नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 12 टीमों का पंजीकरण किया गया है। पहला मुकाबला छिद्दरवाला और देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी तो पेनाल्टी शूट का सहारा लिया गया। जिसमें देहरादून ने छिद्दरवाला को 3-2 से पराजित कर प्रतियोगिता में बढ़त बना ली है। इस मौके पर संरक्षक प्रीतम सिंह, मनोज नेगी, दिनेश तोपवाल, राकेश नेगी, रोशन, चंडी प्रसाद तिवारी, संजीव भट्ट, मनोज चमोली, राजेंद्र नेगी, मंगल नेगी, नगर सभासद प्रदीप नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें