फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की दिशा तय करेंगे आज के छात्र : प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अनमोल पब्लिक स्कूल की ओर से वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही कल देश की दिशा तय करेंगे। उन्हें संवारने और संस्कारिक बनाने का सर्वाधिक जिम्मा शिक्षकों का है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के फर्नीचर के लिए विधायक निधि से दो लाख व दो कंप्यूटर मुहैया कराने की घोषणा की, साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को दस हजार रुपये भी प्रदान किए।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नेे उत्कृष्ट छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य हेमलता पैन्यूली, राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी, पद्मा नैथानी, इंदु थपलियाल, कृष्ण राणा, कुशलनंद भट्ट, अमित भट्ट, गौतम राणा, चंद्रमा, सीमा नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें