फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों के जयकारों से गूंज उठा नीलकंठ महादेव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। महाशिवरात्रि पर्व के लिए पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर के शिवालय पर जलाभिषेक करने शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्तों की जयकारे से नीलकंठ महादेव मंदिर गूंज उठा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने शिवभक्तों के लिए विश्राम तथा भोजन का भी प्रबंध किया। पुलिस की टुकड़ी शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। जबकि तीर्थनगरी के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व को देेखते हुए संतों ने तैयारियां तेज की। वीरभद्र महादेव मंदिर में लगने वाले भव्य मेले पर रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व शिवभक्तों की भारी संख्या में आमद देखने को मिली। हाथ में रंग बिरंगी कांवड़ लिए भोले के भक्त बम बम भोले के जयकारे लगाते दिखाई दिए। शिवभक्तों ने तीर्थनगरी के गंगा घाटों से गंगाजल भर कर पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर प्रस्थान किया। रामझूला पुल पर शिवभक्तों की भारी आमद को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रखा। भोले के भक्तों की महाशिवरात्रि पर्व पर संख्या बढ़ने को लेकर लक्ष्मणझूला पुलिस की ओर से 140 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि पर्व को देखते हुए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। स्वर्गाश्रम से लेकर नीलकंठ मंदिर पैदल मार्ग के बीच 03 इंस्पेक्टर, 19 पुरुष सब इंस्पेक्टर, 04 महिला सब इंस्पेक्टर, 12 हेड कांस्टेबल, 69 पुरुष कांस्टेबल, 26 महिला कांस्टेबल, 06 ट्रैफिक पुलिस तथा 01 प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। इससे अलावा किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि के लिए एलआईयू तथा गंगा नदी में दुर्घटना के लिए जल पुलिस के जवान भी तैनात कर दिए गए है।
विज्ञापन


भंडारा लगाकर शिवभक्तों को कराया भोजन
महाशिवरात्रि पर्व पर एक ओर अन्य प्रांतों से लोग पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने को पहुंच रहे है। वहीं, स्थानीय लोग इन शिवभक्तों के लिए निशुल्क भोजन करा रहे हैं। नीलकंठ पैदल मार्ग पर भंडारे के जरिये स्थानीय लोगों ने शिवभक्तों को पूरी, आलू की सब्जी, चाऊमीन, गोल गप्पे, डोसा, टिक्की, पनीर की सब्जी, छोले चावल, जूस, फलों का स्लाद वितरित कर पुण्य कमाया।

शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर हुई तैयारी
महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए तीर्थनगरी के सभी शिवालयों पर पुजारियों ने तैयारी पूरी की। चंद्रेश्वर नगर, सोमेश्वर नगर, बनखंडी महादेव, वीरभद्र सहित सभी शिवालयों में रंग रोंगन के साथ शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए।

स्वच्छता अभियान का नहीं रखा ध्यान
शिवभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन करने वाले लोगों ने भारत सरकार की मुहिम स्वच्छ भारत अभियान का ध्यान नहीं रखा। आयोजकों की ओर से कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण शिवभक्तों ने भंडारा खाने के बाद जूठे पत्तल राजाजी वन क्षेत्र में ही फेंक दिए। जगह-जगह लगे जूठे पत्तल, डिस्पोजल से दुर्गंध भी उठती रही।

वीरभद्र महादेव के मेले में दिखी रौनक
पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी पूरी की गई। मंदिर परिसर पर लगने वाले भव्य मेले में रौनक देखने को मिली। इस बार गोल चक्कर, डिस्को सहित बच्चों के लिए ऊंट की सवारी, जादूगर, सर्कस आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मेले में निशानेबाजी, चाट की दुकानें, खेल का सामान सहित कई मनोरंजन से भरपूर स्टॉल लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें