फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी परिसर में अव्यवस्थाएं जस की तस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

बीटीसी परिसर में अव्यवस्थाएं हावी हैं। बुधवार को आयुक्त गढ़वाल वीबीआर पुरुषोत्तम बीटीसी पहुंचे, लेकिन अव्यवस्थाओं पर कोई नजर नहीं दौड़ाई। यहां तक की धूप में खड़े तीर्थयात्रियों पर भी नजर नहीं गई। हालांकि इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पौड़ी जा रहे गढ़वाल आयुक्त वीबीआर पुरुषोत्तम बुधवार को बीटीसी परिसर पहुंचे थे। उन्होंने चारधाम यात्रा कार्यालय का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रेमलाल, एआरटीओ डॉ. अनिता चमोला, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, रोटेशन प्रभारी मदन कोठारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे और लाइटें खराब
बीटीसी परिसर के आधा दर्जन टीनशेड में पंखे और लाइटें खराब हैं। पंजीकरण काउंटर पर टेंट नहीं है। हाईमास्ट भी खराब पड़े हैं। बीटीसी के अंदर प्रकाश की समुचित व्यवस्था समेत कई कार्य अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें