फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में आना, टेबिल टेनिस में अंजलि प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन

स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हो गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता एकल में आना जबकि युगल में शालिनी और सोनू अव्वल रहे। छात्र एकल में शिवांश प्रथम और युगल में शिवांश और शिवम की जोड़ी ने जीत दर्ज की। मिक्स में शिवम और अरीबा ने जीत हासिल की। टेबिल टेनिस के एकल में अंजलि और युगल में पल्लवी और सृष्टि प्रथम रहे। इसके अलावा शतरंज में आशीष और यामिनी ने अपने वर्ग में जीत हासिल की। कैरम एकल छात्र में दिव्यांश और छात्रा वर्ग में अनुजा प्रथम रहे। छात्र युगल में विपिन और स्वाति प्रथम, सोनिका और अनुज की जोड़ी अव्वल रही।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में पेरामेडिकल और छात्र वर्ग में एमबीबीएस की टीम विजेता रही। बास्केट बॉल में छात्रा वर्ग में पैरा मेडिकल, छात्र वर्ग में एमबीबीएस की टीम ने खिताब कब्जाया। फुटबॉल में हिमालयन स्कूल साइंस एंड टेक्नॉलाजी ने जीत हासिल की। प्रति कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ. आरसी रमोला, डॉ. अनुराधा कुसुम, राजेश शर्मा, खेल प्रशिक्षक कृष्णानंद उनियाल, चंदन कुमार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें