फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसिक प्रशिक्षण के गुर सीखेंगे पुलिस के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन

बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग के अंतर्गत म्यांमार से आए 30 पुलिस जवानों का साहसिक और जोखिम भरा प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया। इस दौरान जवानों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दक्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

मारखम ग्रांट माधोवाला स्थित बीएसएफ सेंटर में सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण के उप महानिरीक्षक आरसी सिंह ने शुभारंभ कराया। बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से विधिवत शुरू होकर 17 मार्च तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न साहसिक प्रशिक्षण के पहलुओं को समझाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैकिंग, रॉक क्लाइमिंग, कॉन्फिडेंस जंप आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि इससे पहले भी एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत बांग्लादेश से आए बीजीबी (बॉर्डर गार्ड बांगलादेश) प्रशिक्षुओं और स्कूली बच्चों का इन विषयों पर प्रशिक्षित किया जा चुका है। बताया कि मुख्यालय पर एडवेंचर रेस्क्यू से संबधित ट्रेनिंग करते है। साहसिक और जोखिम भरे कामों में दक्ष होने वाले जवान आपातकालीन स्थिति में लोगों की जानें बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसके अलावा कमांडेंट राजकुमार नेगी ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को कालसी और देहरादून का भी भ्रमण कराया जाएगा। म्यांमार के पुलिस जवानों ने बताया कि उनके देश में इसके लिए इंस्टीट्यूट नहीं होने के कारण ट्रेनिंग के लिए भारत आए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मनोज पैन्यूली, के वेलू, दिनेश कुमार, वाईएस रावत, डॉ. लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें