फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

सोमेश्वर नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर जान से मारने की धमकी देने तथा गुंडे भेजकर मारने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
सोमेश्वर नगर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। महिला के अनुसार उसका और पति का न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। बीती 14 फरवरी की दोपहर वह (महिला) अपनी मां की आंखों का ऑपरेशन करा रही थी। उसी वक्त पति ने फोन करके जान से मारने तथा देेख लेने की धमकी दी। इसके पहले स्कॉर्पियो से उनके (महिला) पिता को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। इसके अलावा बीते बृहस्पतिवार से पति ने गुंडे भेजकर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला की शिकायत पर जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर कौन उनका पीछा कर रहा है। साथ ही उनके पिता पर जिस स्कॉर्पियों से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है, उसके मालिक से भी वार्ता की जा रही है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कर लिया जाएगा।
- रितेश शाह, कोतवाल, ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें