ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
एमआईटी ढालवाला में खेलकूद प्रतियोगिता की छठे दिन क्रिकेट समेत कई स्पर्धाएं हुईं। क्रिकेट मैच में बालिका वर्ग का पहला मुकाबला फार्मेसी व पॉलीटेक्निक की टीम के बीच खेला गया। इसमें पॉलीटेक्निक की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा मैच शिक्षा विभाग की बालिकाओं के बीच खेला गया। इसमें बीएड प्रथम और बीएड द्वितीय वर्ष की टीम के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मैच में बीएड प्रथम की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। क्रिकेट प्रतियोगिता के बाद 100 मीटर दौड़ हुई। इसमें बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मैनेजमेंट विभाग की ममता और फार्मेसी विभाग की सुमन प्रथम रहीं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मैनेजमेंट विभाग के अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वालीबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का मैच मैनेजमेंट विभाग से आईटी प्रथम और आईटी द्वितीय वर्ष की टीमों के बीच हुआ। इसमें आईटी प्रथम की बालिकाएं विजेता रहीं। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर रवि जुयाल, अजय तोमर, डॉ. रजनीश पांडे, डॉ. एसबी दुबे, डॉ. एलएम जोशी, प्रदीप पोखरियाल, अखिलेश बिजलवान, उपेंद्र नौटियाल, सुबोध थपलियाल, कमलेश भट्ट, सुदीप सारस्वत, दर्शनलाल पैन्यूली आदि मौजूद रहे।