ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को तीर्थनगरी के सामाजिक, राजनीतिक, सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में श्रद्धांजलि दी गई। कई संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका, तो शिक्षण संस्थानों में मौन धारण और जवानों की शहादत पर कैंडल मार्च निकाला। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर शहीद हुए जवानों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जवानों की शहादत को नमन किया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, मदनमोहन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सजवाण, मधु जोशी, पार्षद राकेश सिंह, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, शकुंतला शर्मा, जगत सिंह नेगी, अरविंद जैन, मुमताज हाशिम आदि उपस्थित रहे।
उधर, कोतवाली ऋषिकेश में भी शहीदों के बलिदान को नमन किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नैनवाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मनोज नैनवाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में घटित आतंकी घटना बहुत ही निंदनीय है। श्रद्धांजलि देने वालों में सब इंस्पेक्टर सरोज, चिंतामणि मैठाणी, हरीश सती, दीपक गैरोला, किशन देवरानी, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
वहीं, नगर निगम के कर्मचारियों ने मेयर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रख शहीद स्थल पर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, कर अधीक्षक निशात अंसारी, मंजू, ललित नौटियाल, सुनील आदि अफसर व कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर, बार एसोसिएशन ऋषिकेश में भी शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। इस दौरान कपिल शर्मा, सुरेश नेगी, मीनाक्षी, नरेश शर्मा, राज कौशिक, विशाल अग्रवाल, राकेश पारछा, मुकेश शर्मा, ऋषि अंथवाल आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर आतंकी घटना पर दुख प्रकट किया। इस दौरान शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर अध्यच अनिल कुकरेती, सचिव अरुण गुप्ता, डीएन अग्रवाल, योगेश ब्रेजा, जितेंद्र सिंह भंडारी, मुनिश कुमार छाबड़ा, प्रवीण गोयल, महेश नारायण पांडे, मुकेश राणा, आरएस पंवार, विनोद सिंह बिष्ट, मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
ओंकारानंद इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के बीएड की छात्राओं ने शहीदों की स्मृति में त्रिवेणी घाट चौराहे से गांधी स्तंभ तक मौन रहकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. पूनम थपलियाल ने कहा कि सीआरपीएफ जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को पाकिस्तान को कड़ा जवाब देकर जवानों के बलिदान का बदला लेना चाहिए। इस दौरान संतोष डबराल, बबीता बिष्ट, लक्ष्मी जोशी, मीना मिश्रा, श्रुती बहुगुणा, रोहित, मनजीत, अक्षत, प्रशांत, पूनम, ज्योति, सुजाता, दीपा, अर्पणा आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर श्यामपुर स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान आतंकियों की इस घटना की कड़ी निंदा की गई। विद्यालय प्रांगण में बच्चों ने जवानों की शहादत को नमन किया। बच्चों ने विद्यालय में दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, प्रधानाचार्य शिव सहगल आदि उपस्थित रहे।
उधर, संस्कृत छात्र सेवा समिति ने मुनिकीरेती कैलाश गेट में ओमकारानंद पुस्तकालय पर जवानों की याद में शोकसभा आयोजित की गई। समिति के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम कोठारी ने आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस दौरान जनार्दन प्रसाद कैरवान, सुभाष डोभाल, जितेन्द्र भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री सूरज बिजल्वाण, प्रदेश महामंत्री सर्वेश तिवारी, विनोद नौटियाल, विश्वजीत बहुगुणा, सुधांशु, राकेश नौटियाल आदि उपस्थित रहे। वहीं, त्रिवेणी घाट पर हिंदू जागरण मंच की युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान तथा उसके समर्थक आतंकियों का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में आशुतोष शर्मा, सत्यवीर तोमर, नीटु शर्मा, नीरज सहरावत, सुधीर मोदी, गजेन्द्र, सुधीर गुप्ता, रजत शर्मा, विशाल कुमार, निशांत, राजु बड़थ्वाल आदि उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी कैलाश गेट मुनिकीरेती मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सेंगर के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान शहीद परिवारों के धैर्य को बांधने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर सुनीता खंडूरी, मंजू गोस्वामी, अमित मिश्रा, भगवती काला, राधा कृष्ण रयाल, सोनू ठाकुर, संजय बहुगुणा, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।