फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों के खून का बदला जरूर लेेंगे : त्रिवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में घटित आतंकी हमला आतंकियों की कायरता को दर्शाता है। शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। शहीद जवानों के खून का बदला लिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही। शुक्रवार को वह ऋषिकेश में आयोजित पाटा एडवेंचर ट्रैवल एंड मार्ट में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस घटना को गंभीरता से ले रही है, किसी भी कीमत पर आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे देश की जनता इस घटना से दुखी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर बैराज रोड स्थित विधानसभा के कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधानसभा अध्यक्ष ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में घटित आतंकी घटना का निंदा की। इस दौरान दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा हैं। देश के इन सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी ताजेंद्र नेगी, जनसंपर्क अधिकारी राजेश थपलियाल, रवींद्र राणा, सुमित चौहान, सुमित सेठी, विरेंद्र नेगी, मुकेश रयाल, चेतन शर्मा, अरुण बडोनी आदि उपस्थित रहे।
उधर, भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल की ओर से पुलवामा में आतंकी हमले से मारे गए जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भरत लाल, अश्विनी गुप्ता, गजेंद्र नागर, विनिता शर्मा, राधा जैन, संजीव वर्मा, विवेक भारती, त्रिवेंद्र नेगी, बबली देशवाल, दुर्गा डोबरियाल, बाला देवी, शाकुंभरी देवी, निरंजन गोयल आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उन्होंने आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, दिनेश सकलानी, हिकमत नेगी, अजय रमोला, श्रीचंद नेगी, बबीता रमोला, अंशुल सिंह, राजेंद्र उनियाल, हरीश भट्ट, राजेश राणा, बलवंत सिंह, सत्यानंद सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें