फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ हो गया। शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। व्यापार सभा भवन में आयोजित शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद खट्टर, सेवानिवृत्त पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष एसके अग्रवाल, प्रधानाचार्या पूनम रानी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसके अग्रवाल ने कहा कि ऐसे शिविर के आयोजन से छात्राओं को अनुशासन सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि शिविर से मानव सेवा और समाजसेवा में तत्पर रहने की प्रेरणा मिलती है। दूसरे चरण में एमआईटी के राजेश चौधरी और मंजू सक्सेना ने एनएसएस स्वयं सेवियों को राष्ट्रीय सेेवा योजना की गतिविधियों से रूबरू कराया। इस दौरान एक लघु नाटिका का भी मंचन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय गोयल, एनएसएस प्रभारी ज्योति सडाना, सविता रानी, भावना सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें