फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान के प्रति जागरूक करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से एक दिवसीय शिविर ‘संविधान के रास्ते’ का आयोजन किया गया। शिविर में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कार्यकर्ताओं को संविधान की बारीकियां बताईं साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र में किन बिंदुओं को शामिल किया जाए, इस पर रायशुमारी भी की। जयराम आश्रम में शिविर का शुभारंभ संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन और संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय अध्यक्षा ने जनप्रतिनिधियों से संविधान के रास्ते कार्यक्रम में चर्चा की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में संविधान के रास्ते कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक जिले प्रत्येक ब्लॉक में किया जाएगा। यहां की जनता को संविधान के विषय में जागरूक करना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की हमें भारत व अपने प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। एआईसीसी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि पंचायत एक ऐसा माध्यम है, इससे सीधा आम जन को सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।
कार्यशाला में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, गढ़वाल संभाग संयोजक राकेश राणा, हीरा सिंह बिष्ट, जोत सिंह बिष्ट, केएस राणा, हिमांशु बिज्लवाण, जयपाल जाटव, महेश त्रीकोटी, नीरज तिवारी, सूरत सिंह नेगी, शिव मोहन मिश्रा, संग्राम सिंह पुंड़ीर, संदीप चमोली, सुमित्र भुल्लर, किशोर कंडारी, रमेश चंद्र, दिनेश कुमार, सादिक अली, भारत भूषण, बाला देवी, आदि प्रदेश भर से चुने हुए ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत व नगर निकाय के चुने हुए जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें