फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा जूता है जापानी, ये पतलून...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। रेडियंट पब्लिक स्कूल डोईवाला के आठवें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उमंग में स्कूली बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय देते हुए राज्य की विराट संस्कृति से रूबरू कराया। शनिवार को प्रेमनगर बाजार डोईवाला स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बीएसएफ कमांडेंट राजकुमार नेगी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। स्कूली बच्चों ने श्रृंखलाबद्ध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

विद्यालय की सबसे छोटी कक्षा की मीमांशा गुप्ता, अक्षरा, समीक्षा, अनमोल, अरहम और दिव्यांश गुप्ता ने दीवानगी गीत पर मनमोहक नृत्य से लोगों की वाहवाही लूटी। मेरा जूता है जापानी, ये पतलून... की प्रस्तुति से प्रियांशी काला, यशस्वी बलोदी के दल ने हिंदुस्तानी होने पर गर्व की अनुभूति दिखाई। गढ़वाली प्रस्तुति चैता की चैत्वाल पर लोग झूम उठे। कृष्ण राधिका पर आधारित लघु नाटिका के अलावा राजस्थानी, पंजाबी और हरियाणवी प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
विद्यालय प्रबंधक रामेशवर प्रसाद लोधी ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वार्षिकोत्सव में विशिष्ट अतिथि संस्कार स्कूल देहरादून के जीआर गंगवार, प्रधानाचार्य अजय गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, सभासद प्रियंका मनवाल, संगीता डोभाल, मनवर नेगी, संपूर्ण सिंह रावत, भजन सिंह, मनीष नैथानी, चरणजीत सिंह, विजय बख्शी, रीना गुप्ता, संजीव लोधी, मनीष वत्स, राहुल गुप्ता, ओमप्रकाश काला, कविता गुप्ता, प्रशांत बलोदी, ज्योति काला, रणजीत कौर, सुनीता बलोदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें