वीरभद्र मंदिर में शिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर समिति ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार शिव भक्त जलाभिषेक करने के बाद झूले का आनंद ले सकेंगे।
मेला संचालक दिल्ली निवासी प्रेम और सैफ अली ने बताया कि मेले में इस बार कई नए झूले लगाए जाएंगे। लोगों की भीड़ को देखते हुए एक नए मैदान की व्यवस्था की गई है। मेले में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर 36 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। मेले में छह प्रवेश द्वार होंगे। हर गेट के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी।
झूलों के पास अग्निशमन उपकरण लगाए गए हैं। मेले में सबसे बड़ा झूला 80 फीट ऊंचा होगा। इन झूलों में हिंडोला झूला, नाव झूला, चांद तारा, रेंजर, ड्रैगन ट्रेन, जंपिंग, हाथी झूला, नैनो कार, भूत बंगला, जादूगर और मौत का कुआं आदि शामिल होेंगे। मेले में खाने-पीने और खिलौने की दुकानें भी सजेंगी।