संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित उनकी प्रतिमा पर शॉल पहनाकर और माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा की राजीव गांधी अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे और राजनीति का भी उन्हें अधिक अनुभव नहीं था, इसलिए कुछ लोगों को आशंका थी कि वे राजनीति में सफल नहीं हो पाएंगे। लेकिन जिस कुशलता के साथ देश का संचालन करते हुए वे इसे आधुनिकीकरण के नए युग में ले गए, उससे उनके सभी आलोचक स्तब्ध रह गए, ऐसे आधुनिक सोच वाले कुशल नेतृत्व की देश को सदैव जरूरत रही है और आगे भी रहेगी। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा और राकेश अग्रवाल इस मौके पर देवेंद्र प्रजापति, ऋषि सिंघल, मदन मोहन शर्मा, प्यारे लाल जुगराण, विजयपाल रावत, भगवान पंवार, प्रदीप जैन, राजेंद्र कोठारी, अरविंद जैन, मदन शर्मा, प्रवीण गर्ग, अशोक शर्मा, सुमित चौहान, राकेश वर्मा, पुरंजय राजभर, आदित्य झा आदि शामिल रहे।