संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। 23 मई को देहरादून रोड स्थित रामा पैलेस में गढ़वाली फिल्म निखण्यां जोग प्रदर्शित होगी। दर्शक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक फिल्म का आनंद ले सकते हैं। फिल्म की शूटिंग उनियाल गांव पटी सकलाना, टिहरी गढ़वाल, चंबा, कांणाताल, नागराजाधार, इठारना, देहरादून, दिल्ली और मुम्बई में हुई।
फिल्म मानवीय संवेदनाओं पर आधारित सामाजिक फिल्म है। यह फिल्म अब तक देहरादून, दिल्ली और कोटद्वार के फिल्मी पर्दे पर प्रदर्शित हो चुकी है। देरादून रोड स्थित एक कॉम्प्लैक्स में गढ़वाली फिल्म निखण्यां जोग के कार्यकारी निर्माता डॉ. एमआर सकलानी और निर्देशक देबू रावत, धीरेंद्र रांगड़ ने एक पत्रकारवार्ता आयोजित की।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान फिल्म निर्देशक देबू रावत ने बताया कि निखाण्या जोग गढ़वाली फिल्म मानवीय संवेदनाओं पर आधारित एक सामाजिक फिल्म है। गायत्री आर्ट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता आशा मुनेन्द्र सकलानी, निर्देशक देबु रावत, कार्यकारी निर्माता और कहानीकार डाॅ. एमआर सकलानी, मुख्य कलाकार मोहित घिल्डियाल, मानसी शर्मा, प्राची पंवार, रवि ममगाईं, संजय बडोनी, अजय सिह बिष्ट, पुरुषोत्तम जेठूडी आदि अभिनय कर रहे हैं।