फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 10 बूथों पर 3452 छात्र-छात्राएं मताधिकार का प्रयोग

Mon, 28 Sep 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पीएलएसएम परिसर में 3452 छात्र-छात्राएं छात्र संघ चुनाव के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए परिसर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। वहीं, मतदान प्रक्रिया के दौरान काले की ढाल से कोयल घाटी तक हाईवे का एक हिस्सा खुला रहेगा। जिससे यातायात प्रभावित न हो।
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा, जिसके लिए 10 बूथ (कला संकाय में 04 और वाणिज्य संकाय में 06) बनाए गए हैं। मतपेटियों की सीलिंग सुबह 7:15 बजे होगी और प्रत्याशियों के एजेंटों को 7 बजे तक पहुंचना होगा। प्रो. गुप्ता ने बताया कि बिना वैध आईडी कार्ड या एडमिट कार्ड के परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। दोपहर 1 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा लेकिन परिसर के अंदर मौजूद छात्र मतदान कर सकेंगे। दोपहर 2 बजे से पुस्तकालय भवन में मतगणना शुरू होगी।
वहीं, परिसर में पुलिस, तहसील प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। सीओ तुषार बोरा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान काले की ढाल से कोयल घाटी तक हाईवे का एक हिस्सा खुला रहेगा जिससे यातायात बाधित न हो।
विज्ञापन

सीसीटीवी निगरानी की निगरानी में पुलिस और तहसील प्रशासन की मौजूदगी में होगी मतगणना
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने बताया कि मतगणना टेबल पर प्रत्याशी का केवल एक एजेंट रहेगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राउंड-वार परिणाम घोषित नहीं होंगे पूरी मतगणना के बाद अंतिम परिणाम और शपथ ग्रहण होगा। प्रो. गुप्ता ने कहा कि मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पुलिस और तहसील प्रशासन की मौजूदगी में होगी। बैठक में परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत, प्रॉक्टर प्रो. धर्मेंद्र कुमार तिवारी, डीएसडब्ल्यू प्रो. हेमलता मिश्रा सहित प्रत्याशी और छात्र संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

छात्राओं के हाथ में होगी जीत की चाभी
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना लगभग दो गुनी है। यहां 1284 छात्र व 2168 छात्रा मतदाता हैं। ऐसे में मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने और उनकी जीत में छात्रा वर्ग की भूमिका सबसे निर्णायक साबित होगी।
- छात्र संघ चुनाव के लिए व्यवस्थाएं चाकचौबंद की गई हैं। 3452 छात्र-छात्राओं के लिए 10 बूथ बनाए गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। प्रो. वीके गुप्ता, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पीएलएमएस परिसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें