फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दादा-दादी और नाना-नानी ने स्कूल में मचाया धूम

Mon, 28 Sep 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। रानीपोखरी स्थित दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल और दून भवानी स्कूल अठूरवाला में ग्रैंड पैरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के निदेशक बीपी उनियाल और प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि बुजुर्ग किसी वट वृक्ष की तरह परिवारों में होते हैं जिनके साथ मिल जुलकर रहना चाहिए। दादा-दादी और नाना-नानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चों को आगे बढ़ता देखना अच्छा लगता है। दादा दादी, नाना नानी ने म्यूजिकल चेयर, पासिंग बॉल, बाल्टी में गेंद ड़ालना और दूसरे खेलों को खेलकर अपनी यादें ताजा की। सहायक निदेशक साकेत उनियाल, प्रधानाचार्य अजय गुप्ता, समन्वयक सारिका डोगरा, प्री-प्राइमरी समन्वयक कुमारी मधुलिका कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें