फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम की यात्रा पर 33 बसें रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेेश। चारधाम यात्रा पर ऋषिकेश से 33 बसें रवाना र्हुईं। वहीं दो बसें 60 यात्रियों को लेकर गोविंदघाट के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने से ट्रांसपोर्टरों ने राहत की सांस ली है। टीजीएमओ की चार बसें चारधाम को रवाना हुईं। इन बसों से 250 यात्री रवाना हुए। एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रह्मपुरी और भद्रकाली चेक पोस्ट से 25 बसें अलग अलग धामों केे रवाना हुईं। चारधाम के लिए गई चार बसों में 72 यात्री रवाना हुए। बाकी यात्री अन्य बसों से दो धाम एक धाम रवाना हुए। कुल करीब 500 यात्री रवाना हुए।
370 वाहनों के ग्रीन कार्ड बने
एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को 370 वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए गए। एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि जैसे-जैसे यात्रा अपने चरम पर रहेगी, वैसे-वैसे ग्रीन कार्ड बनने की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना फिटनेस चल रहा लोडर सीज
एआरटीओ की ओर से चलाए गए अभियान के तहत करीब 21 वाहनों के चालान किए गए। बिना फिटनेस के चल रहा गैस एजेंसी के एक लोडर सीज किया गया। एक स्कूटी के कागज न होने पर उसे सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें