फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 950 ऑपरेशन में 32 हजार लोगों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने ऑनलाइन माध्यम से राज्य में स्थापित एसडीआरएफ पोस्टों पर तैनात कर्मियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्गों में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा दी गई है। 1500 से अधिक श्रद्धालुओं को स्ट्रेचर के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं 600 से अधिक श्रद्धालुओं को त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑक्सीजन देकर मदद की गई है। नदी किनारे फंसे लगभग 40 लोगों व विभिन्न ट्रैक पर फंसे 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन

सेनानायक ने कहा कि इस वर्ष विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियानों में अब तक 20000 से अधिक लोगों को जागरूक किया जा चुका है। लगभग 950 रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से लगभग 32,000 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। विभिन्न घटनाओं में मृत लगभग 430 शवों को जिला पुलिस/परिजनों को सौंपा गया है। इस अवसर पर उपसेनानायक स्वपन किशोर सिंह, शुभांक रतूड़ी, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत, इंस्पेक्टर प्रमोद रावत, कवींद्र सजवाण, जगदंबा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें