ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
चारधाम यात्रा के लिए बुधवार को 130 बसों में 4033 तीर्थयात्री रवाना हुए। अभी तक ऋषिकेश से 990 बसों में कुल 29767 तीर्थ यात्री रवाना हो चुके हैं।
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रभारी मदन कोठारी ने बताया कि अक्षय तृतीय से यात्रा का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया था। बुधवार को 130 बसों में 4033 तीर्थयात्री यात्रा को रवाना हुए। बुधवार को चारधाम के लिए 87 बसों में 2624, तीन धाम के लिए 01 बस में 35, दो धाम के लिए 28 बसों में 890, जबकि एक धाम के लिए 14 बसों में 484 तीर्थ यात्री रवाना हुए।
5254 यात्रियों ने कराया फोटो मीट्रिक पंजीकरण
चारधाम यात्रा पर जाने के लिए बुधवार को 5254 तीर्थ यात्रियों ने फोटो मीट्रिक पंजीकरण कराया। त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि बुधवार को बस अड्डा ऋषिकेश से कुल 5254 तीर्थ यात्रियों ने फोटो मीट्रिक पंजीकरण कराया। इसके अलावा राही मोटल हरिद्वार से 222, रेलवे स्टेशन हरिद्वार से 250, दोबाटा से 1215, हीना 1200, फाटा से 189, सोन प्रयाग से 1955 तथा पांडुकेश्वर से 234 यात्रियों ने फोटो मीट्रिक पंजीकरण कराए। बुधवार को कुल 10,519 यात्रियों का फोटो मीट्रिक पंजीकरण किया गया। 25 अप्रैल से 15 मई तक कुल 1,00,485 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 2556 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।