फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: गुमानीवाला में हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, फसल रौंदी, दीवार भी तोड़ी

Thu, 04 Apr 2019 03:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने मंगलवार देर रात गुमानीवाला वार्ड-4 में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने कई किसानों की गेहूं की फसल रौंद डाली और एक मकान के चारदीवार भी तोड़ दी। ग्रामीणों ने मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार देर रात की है। गुमानीवाला वार्ड-4 के ग्रामीणों के अनुसार हाथी सबसे पहले सुमनलाल भट्ट के खेतों में पहुंचे थे। इसके बाद सूरजमणि जोशी, हीरामणि जोशी की फसल तहसनहस कर डाली। इसके बाद एक मकान की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे गमले तोड़ दिए।

किसानों का कहना है कि हाथियों की वजह से खेती करना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा अन्य जंगली जानवर भी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी पैन्यूली ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं पूर्व उप प्रधान किशोरी पैन्यूली ने किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें