ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
हरियाणा नेशनल क्रिकेट एकेडमी की ओर से जिंद हरियाणा में होने वाले प्रथम एसबी मेमोरियल अंडर 19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच दुर्गेश पुन ने बताया कि सात से 13 अप्रैल तक हरियाणा नेशनल क्रिकेट एकेडमी की ओर से जिंद में अंडर-19 टी-20 क्रिकेट का आयोजन होगा। इसके लिए अंतिम चयन पांच अप्रैल को पीजी कॉलेज में होगा। इसमें इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र के साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचकर ट्रायल दे सकते हैं।