फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन में लिया गुरु की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 642वें गुरु पर्व के मौके पर रविवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास शेरगढ़ जाखन माजरी ग्रांट की ओर से रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर कीर्तन का शुभारंभ कराया। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। अग्रवाल ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने के लिए आध्यात्मिक जागरण किया। गतका पार्टी हरबर्टपुर ने युद्ध कला के हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। पंज प्यारो की अगुवाई में नगर कीर्तन विभिन्न क्षेत्रों से होकर वापस गुरुद्वारा परिसर में पहुंचकर समाप्त हुआ। पूर्व प्रधान राजकुमार ने बताया कि मंगलवार 19 फरवरी को गुरुद्वारा जाखन में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर कीर्तन में मुख्यमंत्री के पीआरओ संदीप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, ग्राम प्रधान किरन पाल, जीवनवाला प्रधान सुंदर दास, सुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह राजा, प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, जसविंदर सिंह, दिलीप सिंह, रविंद्र सिंह सैनी, गगनदीप, राजेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, हरविंदर सिंह, लखविंदर कौर, मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें