फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण हत्या पर आधारित पेंटिंग को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। दून घाटी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजूकेशन डोईवाला में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित पेंटिंग को पहला स्थान दिया गया। प्रेमनगर बाजार स्थित दून घाटी महाविद्यालय परिसर में नेशनल प्रोडक्टिविटी वीक के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। चार छात्र छात्राओं का समूह गठित कर प्रत्येक को अलग-अलग विषय दिए गए। निर्णायक मंडल में पूजा, मोनिका, शालिनी, प्रीति, ललिता और किरन के समूह द्वारा तैयार की कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित पेंटिंग को सर्वाधिक अंक देकर प्रतियोगिता में पहला स्थान दिया।
विज्ञापन

पूनम नेगी, रजनी, दीपा, वैशाली, सुमन, निधि और अमिता के समूह की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को प्रदर्शित करने वाली पेंटिंग को दूसरा और कन्या संरक्षण पर आधारित उत्कर्षा, पिंकी, अभिषेक, सरिता और सरस्वती की पेंटिंग प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आई। महाविद्यालय चेयरमैन विरेंद्र सिंह चौहान ने कहा छात्र छात्राओं में रचनात्मक गतिविधियों से उनका व्यक्तित्व विकास मजबूत होता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. ललित शर्मा, बीएड संकाय के कुलदीप आचार्य, दीपिका चौहान, सोहन सिंह रावत, सतपाल सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें