फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां चोक देख चढ़ा मेयर का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

गीतानगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से हर रोज गुजरना पड़ता है। यहां की नालियां चोक होने के बाद सीवर का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इसी कड़ी में मेयर अनिता ममगाईं ने यहां पहुंच कर नालियों की स्थिति जानी। साथ ही मौके से ही नेशनल हाइवे के अधिकारियों को इस दिशा में कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मेयर अनिता ममगाईं बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे गीतानगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों के बुलावे पर पहुंची थीं। उन्होंने स्थानीय पार्षद विजय बडोनी के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान नालियां चोक देख उनका पारा बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि मोहल्ले के एक तरफ रेलवे की लाइन और दूसरी ओर नेशनल हाईवे है, लेकिन नालियां चोक होने से गंदा पानी घरों में घुस जाता है। इसके बाद मेयर अनिता ममगाईं ने फोन से एनएच के अधिकारियों से बात की। एनएच अधिकारियों ने शु्क्रवार से इस समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है और निर्माण कार्य के दौरान पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की। मेयर ने सहयोग की बात कही। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें