फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 31 चालान, 4900 रुपये अर्थदंड वसूला

Wed, 27 May 2026 02:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला की ओर से चारधाम यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गंगा तट क्षेत्रों और यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता एवं चालानी अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ 31 चालान कर 4900 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

अभियान पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर चलाया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में पालिका टीम ने यह अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम ने गंगा रिजॉर्ट से आस्था पथ, जानकी सेतु होते हुए खारा स्रोत पुल तक के क्षेत्र में कार्रवाई की। गंगा तट क्षेत्रों एवं चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता एवं चालानी अभियान चलाया गया। पालिका टीम ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की कि गंगा तट एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं। नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें