फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 छात्रों को दिया बर्डिंग के क्षेत्र में रोजगार का प्रशिक्षण

विज्ञापन
बर्डी बात संस्था द्वारा बच्चों को बांटे गए प्रशस्ति पत्र। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
मुनिकीरेती। बर्डी बात संस्था की ओर से स्कूली छात्र छात्राओं को बर्डिंग, बर्ड वाचिंग और बर्ड फोटोग्राफी की प्राथमिक जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राजकीय इंटर कॉलेज मोहनचट्टी के 30 चयनित छात्रों को बर्डिंग के क्षेत्र में रोजगार प्रशिक्षण के साथ ही प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लाक के मोहनचट्टी स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यशाला में प्रतिष्ठान के प्रबंधक महावीर चौहान व संस्था के संचालक प्रणव कुकरेती ने संयुक्त रूप से छात्रों को बर्डिंग के क्षेत्र में रोजगार का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों को अधिक से अधिक आकर्षित और संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को पौधरोपण की ऐसी तकनीकि के बारे में जानकारी दी इससे अपने घरों के आसपास पक्षियों को बसेरा बनाने के लिए आकर्षित किया जा सके। उन्होंने छात्रों से विद्यालय परिसर में पक्षियों को आकर्षित करने के लिए सप्ताह में एक बार कम से कम एक मुट्ठी अनाज स्कूल में ले जाने का आह्वान किया। इसके साथ ही छात्रों को बर्डिंग, बर्ड वाचिंग और बर्ड फोटोग्राफी के क्षेत्र को अपने करियर के चुनने को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि बर्डी बात के तहत आगामी दिनों में लभगभ 500 स्थानीय छात्रों को बर्डिंग, बर्ड वाचिंग और बर्ड फोटोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के दौरान अध्यापक सतेंद्र चमोली, शैलेंद्र परवाल, महावीर चौहान ने संस्था की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें