फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 15 स्कूली समेत 27 वाहनों के किए गए चालान, छह सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अनियमितता पाए जाने पर 15 स्कूली वाहनों के चालान किए गए हैं। वहीं दो स्कूली वाहनों को सीज किया गया है। अभियान के तहत कुल 27 वाहनों के चालान किए गए जबकि छह सीज किए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को परिवहन विभाग की टीम ने गुमानीवाला, नेपाली फार्म, रानीपोखरी, लालतप्पड़, छिद्दरवाला, भनियावाला आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि अभियान के तहत बिना फर्स्ट एड बॉक्स, बिना अग्निशमन यंत्र, बिना वीएलटीडी आदि के सड़कों पर दौड़ रहे 15 स्कूली वाहनों के चालान किए गए हैं।

वहीं बिना फिटनेस के स्कूली बच्चों को ले जाने वाली एक स्कूल वैन और एक ई-रिक्शा का चालान करते हुए सीज किया गया है। इसके अलावा अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 27 वाहनों के चालान किए गए हैं। वहीं कुल छह वाहनों को सीज किया गया है। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर परिवहन सहायक निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद, परिवहन आरक्षी जय प्रकाश, अमन, प्रवर्तन चालक सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें