फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नीलकंठ मंदिर में 2.61 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Wed, 16 Jul 2025 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले में पंचक का साया भी शिवभक्तों की आस्था नहीं रोक पाई। पंचक के तीसरे दिन नीलकंठ मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। नीलकंठ पैदल मार्ग और मोटर मार्ग हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। सुबह से शाम तक नीलकंठ धाम में करीब 2,61680 शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

नीलकंठ मंदिर में अब तक करीब 13,21898 शिवभक्त जलाभिषेक कर चुके हैं। मंगलवार को लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती के गंगा घाट और तट पर स्नान करने के लिए कांवड़ियों की भीड़ रही। शिवभक्तों ने गंगा में स्नान के बाद जलभरकर नीलकंठ धाम के लिए रवाना हुए।

नीलकंठ पैदल मार्ग और मोटर मार्ग भगवामय बना रहा। पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक नीलकंठ धाम में मंगलवार को 2,61680 शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। नीलकंठ गर्भगृह से लेकर पैदल मार्ग पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी रही। कांवड़ मेले में सुरक्षा के लिए चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। नीलकंठ पैदल मार्ग पर पुलिस और पार्क प्रशासन के कर्मचारी लगातार गश्त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें