ऋषिकेश। वीकेंड पर तीर्थनगरी में सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। भीड़ में संक्रमण न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना जांच की गति बढ़ा दी। रविवार को लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश क्षेत्र में 2456 लोगों की कोविड-19 जांच की गई।
सरकारी अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. एसके पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1127 लोगों की कोविड जांच की गई। इसमें सरकारी अस्पताल में 10 लोगों का रैपिड एंटीजन, 60 लोगों का आरटीपीसीआर, आईएसबीटी में 395 लोगों का रैपिड एंटीजन, रेलवे स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश में 77, पुराना रेलवे स्टेशन में 20 और रायवाला पुलिस स्टेशन के समीप 565 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। इनमें सब लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही।
मुनिकीरेती में 788 लोगों की जांच की गई। फकोट ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. जगदीशचंद्र जोशी ने बताया कि गंगोत्री राजमार्ग स्थित भद्रकाली चेकपोस्ट पर 180, ढालवाला चेकपोस्ट पर 165, कैलाशगेट चेक पोस्ट पर 93, तपोवन चेक पोस्ट पर 330 और ऋषिलोक में 10 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें एक पॉजिटिव मिला। यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि 531 लोगों की जांच की गई। सबकी रिपोर्ट नेगेटिव रही।