डोईवाला। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को बीआरसी डोईवाला में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सहायता उपकरण परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 32 दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया। एलिम्को कानपुर की विशेषज्ञ टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य और आवश्यकता के अनुसार परीक्षण किया।
विज्ञापन
डोईवाला में सोमवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड, जिला समन्वयक श्वेता उनियाल और सपना नेगी ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायता उपकरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। शिविर के माध्यम से जल्द उपकरण दिलाने का प्रयास हो रहा है। शिविर में राजेश डोभाल, रश्मि बहुगुणा, अनिल शाह, किरण, महेन्द्र सिंह रावत, सोनिया, अंकुश कांडपाल, जय सिंह कौशल आदि मौजूद रहे।