फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंभा झील को प्रदूषण मुक्त करे नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । नमामि गंगे के सदस्यों ने डिग्री कॉलेज के समीप रंभा झील में धोबियों की ओर से फैलाए जा रहे प्रदूषण को रोकने की मेयर अनिता ममगाईं से मांग की है। बृहस्पतिवार को नमामि गंगे के प्रदेश प्रमुख कपिल गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने नगर निगम कार्यालय में एकत्रित होकर मेयर अनिता ममगाईं को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार रोड स्थित रंभा झील में धोबियों की ओर से कपड़े धोकर झील के पानी को प्रदूषित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रात्रि दो बजे से ही धोबियों का दल यहां पर कपड़े धोने को पहुंच जाता है। झील के पानी में खतरनाक रसायनों का प्रयोग कर झील व नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। गंदगी और बदबू से आस पास की हवा प्रदूषित हो रही है। रंभा झील में बढ़ रहे प्रदूषण को तत्काल बंद कर देना चाहिए। कपड़े धोकर जीवन यापन करने वाले लोगों की शीघ्र नगर निगम अन्यत्र धोबी घाट खोलने की व्यवस्था करें। इस अवसर पर राजीव थपलियाल, कौशल किशोर, विनोद जुगलान, आरएस रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें