फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य बोले, उतराखंड के सौंदर्य की पूरी दुनिया कायल

Tue, 14 May 2019 12:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

नागालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की नैसर्गिक सौंदर्यता की पूरी दुनिया कायल है। उत्तराखंड के पारंपरिक खाद्य पदार्थ औषधीय पदार्थों से युक्त है। भानियावाला में एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन के बाद आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नागालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल आचार्य ने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक यात्रा और पर्यटन के लिए देश और दुनिया के लोग यहां आते हैं। यहां के पारंपरिक व्यंजन सभी को पसंद आते हैं। उन्होंने उत्तराखंड के आध्यात्मिक महत्व के बारे में भी चर्चा की।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि पहाड़ की आर्थिकी के लिए स्थानीय खेती और अनाजों के माध्यम से रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रयासरत है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक गायिका मीना राणा ने विभिन्न प्रस्तुतियों से लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखाई। नंदलाल और उनके साथियों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनिल गोदियाल, मनवर सिंह नेगी, दीपक कुमाईं, गोपाल शर्मा, वेदप्रकाश और संदीप आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें