फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की छुट्टी, चार पीड़ित अब भी एम्स में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती जहरीली शराब कांड के छह मरीजों में से दो को रविवार को छुट्टी दे दी गई। वहीं चार पीड़ित अब भी एम्स में भर्ती हैं। एम्स के चिकित्सकों के अनुसार आईसीयू में भर्ती चार रोगियों की स्थिति अभी नाजुक है। चिकित्सकों की टीम उन पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

बता दें, जहरीली शराब पीने से बीमार हुए चार लोगों की हालत रविवार को भी चिंताजनक बनी रही, उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। सभी मरीजों को आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। गंभीर रोगियों में विकास (43) पुत्र हरपाल व चंदन (31) पुत्र श्याम दोनों निवासी बिंदुखड़क झबरेड़ा, दिलशाद (32) पुत्र मोहम्मद सफी बासीकलां शाहपुर मुजफ्फरनगर व बिरम सिंह (70) पुत्र आशाराम सोनैटी आलापुर झबरेड़ा शामिल हैं। रविवार को एम्स से दो सामान्य रोगियों गुलशन (22) पुत्र राजपाल निवासी बिंदुखड़क व विनोद (24) पुत्र कालेराम मानपुर आदमपुर, झबरेड़ा जिला हरिद्वार को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें