फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवों के देव महादेव सबके पिता : आरती बहन

विज्ञापन
Lord vishnu and Lord shiva
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गीतानगर में 83वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव पर सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वधर्म सम्मेलन में सभी धर्मों के लोगों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर संचालिका आरती बहन ने कहा कि देवों के देव महादेव सबके पिता हैं। हम सभी आत्माएं उनकी संतान हैं। हमें सभी के साथ सद्व्यवहार करना चाहिए। जब इस धरा पर पापाचार की अति हो जाती है, तब परमपिता परमात्मा धरती पर स्वयं अवतरित होते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर शिव ध्वज फहराकर जीवन को पवित्र बनाने का संकल्प दिलाया गया। अतिथियों में हिंदू धर्म से डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एनपी महेश्वरी, ईसाई धर्म से सेंट जोजेफ मानव कल्याण संस्था के संस्थापक बी चार्ल्स, मुस्लिम धर्म से नईम अहमद, सिक्ख धर्म से अमर सिंह को आमंत्रित किया गया था। सभी अथितियों ने इस कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर एमएस राणा, उमा देवी, नंदनी, निर्मला आदि मौजूद थे।

सोहनलाल बने संगठन के अध्यक्ष
श्यामपुर। लोकभाषा व संस्कृति के उत्थान को लेकर बापूग्राम (बीस बीघा) में पर्वतीय सांस्कृतिक विकास संगठन गठित किया गया है, जिसमें सोहनलाल पोखरियाल अध्यक्ष तथा सचवीर भंडारी को महासचिव नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों में संरक्षक केपी जोशी, कमल देव सेमल्टी, उपाध्यक्ष दिगंबर रावत, ऋषिराम जोशी व जमोत्री चौहान, कोषाध्यक्ष अशोक बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव कुलदीपक शास्त्री, प्रचारक सचिव विनीता बिष्ट को बनाया गया है। जल्द ही पर्वतीय सांस्कृतिक विकास संगठन आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें