ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में मॉडर्न इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स लीग के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसमें आईटी टीम, फार्मेसी टीम और बीएड विभाग ने जीत हासिल की। स्पोर्ट्स लीग के दूसरे दिन की शुरुआत संस्थान डायरेक्टर रवि जुयाल व डॉ. ज्योति जुयाल ने ट्रॉफी अनावरण के साथ की। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच आईटी विभाग और बी-कॉम विभाग क्रिकेट टीम के बीच हुआ।
इसमें टॉस जीतकर बीकॉम की टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया और 96 रन जोड़े। जवाब में आईटी टीम के राजन ने बीकॉम के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी कर जीत हासिल की। दूसरा मैच फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी गर्ल्स टीम के मध्य हुआ। इसमें फार्मेसी टीम ने जीत हासिल की। तीसरा क्रिकेट मैच आईटी व बीएड की बालिका टीम के बीच हुआ। इसमें पहले टॉस जीतकर आईटी की टीम मैदान में उतरी और बेहतरीन बल्लेबाजी कर बीएड टीम के लिए 44 रन का टारगेट रखा। इसमे बीएड विभाग ने अंतिम बॉल में जीत अपने नाम दर्ज की।
इस मौके पर ज्योति जुयाल, अजय तोमर, डॉ. रजनीश पांडे, डॉ. एलएम जोशी, डॉ. एसबी दुबे, प्रदीप पोखरियाल, कामेश यादव, संजय रमोला, उपेंद्र नौटियाल, कमलेश भट्ट, सुदीप सारस्वत, अखिलेश बिजल्वाण, अमित जोशी, मुकेश कुड़ियाल, दर्शन लाल पैन्यूली, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।