फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ से बनेगा शेरगढ़ जाखन मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के माजरी ग्रांट में मंगलवार को तीन करोड़ से अधिक लागत से बनने वाले शेरगढ़ जाखन मार्ग का शिलान्यास मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने किया। माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से शेरगढ़ जाखन शिव कॉलोनी कृषि खाद्य अनुसंधान केंद्र तक दो किमी लंबे मोटर मार्ग के निर्माण का विधिवत पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ओएसडी पंवार ने कहा कि डोईवाला विधानसभा में अधिकांश सड़कों का निर्माण हो चुका है। शेष रह गई सड़कों का कार्य शुरू किए जा रहे हैं। कहा कि तीन करोड़ 28 लाख की धनराशि से मार्ग तैयार होगा। कार्यदायी संस्था को मार्ग निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया है। पूर्व जिला महामंत्री संजीव सैनी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास से जनता संतुष्ट है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान किरन पाल, पूर्व प्रधान राजकुमार, भाजपा विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी, सरजीत सिंह, रविंद्र सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह, अनिल पाल, गुरदीप सिंह, सतपाल सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें