फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे नाले में हो गए तब्दील गांव के गदेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। न्याय पंचायत श्यामपुर अंतर्गत बहने वाले तमाम गदेरे अब गंदे नाले में परिवर्तित हो चुके हैं। क्षेत्र स्थित रंभा नदी, बंगाला गदेरा हो या सेवला गदेरा वर्तमान में सब गंदे नाले में तब्दील हो चुके हैं। एक समय था जब से गदेरे अपने प्राकृतिक स्वरूप के लिए जाने जाते थे। अकेले श्यामपुर क्षेत्र में ही टोंगिया प्लांटेशन से लेकर गुमानीवाला, भट्टों वाला, भल्ला फार्म श्यामपुर में बंगाला नाले में सैकड़ों घरों का सीवरेज सीधा गंगा में गिराया जा रहा है।
विज्ञापन

खड़क माफ ग्राम सभा में प्रवेश करते-करते सेवला गदेरा अब सेवला नाला बन गया है। प्रदूषण से काला पड़ चुका पानी जहरीला भी हो चुका है जोकि गंगा में प्रवाहित हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जुगलान का कहना है कि गंगा के तटीय क्षेत्रों में बसे गांवों के लोगों को जागरूक कर निर्मल ग्राम बनाना चाहिए। ये तभी संभव है जब गांवों में शौचालय से निकलने वाले अपशिष्ट का प्रबंधन किया जाए। इस पर न प्रशासन की नजर है न पर्यावरण विभाग ध्यान दे रहा है, जोकि बेहद शर्मनाक है।

अतिक्रमण से संकरे हुए गदेरे
श्यामपुर में राजस्व विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम पंचायत की भूमि पर बहने वाले इन गदेरों को खुर्दबुर्द कर नाले में तब्दील कर दिया गया। इन गदेरों की भूमि खुर्दबुर्द किए जाने पर लंबे समय से जांच की मांग उठती रही है। इसके बावजूद आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। अनदेखी के कारण अतिक्रमणकारियों ने आधे गदेरों पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन


कोट्स
ये कार्य पेयजल संस्थान के अंतर्गत आता है। रंभा नदी को स्वच्छ करने के लिए शिवाजी नगर को सीवर लाइन से जोड़ने की योजना बन रही है। इससे सीवर का पानी रंभा नदी में नहीं गिरेगा।
विज्ञापन

- अरुण बंसल, जेई, जल संस्थान (सीवर)।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें