ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) जौलीग्रांट की ओर से अभिभावक समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को उनके बच्चों को कॅरियर संबंधी जानकारियां मुहैया कराई गई। समागम में एसआरएचयू से हिमालयन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी के डॉ. आरसी रमोला ने कहा कि बच्चों पर पढ़ाई के लिए अधिक दबाव बनाना ठीक नहीं है। अभिभावकों को बच्चों के करियर के चुनाव के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
वर्तमान समय में करियर चुनाव के लिए कई विकल्प सामने आते हैं, इसमें मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, योगा सांइस, नर्सिंग और बायोसाइंसिज जैसे अनेक विकल्प मौजूद हैं। अभिभावकों के जिज्ञासापूर्ण सवालों के जवाब भी विशेषज्ञों की ओर से दिए गए। सामूहिक चर्चा में विशेषज्ञों ने एक दूसरे के विचारों को भी सुना। इस दौरान होराईजन स्कूल जौलीग्रांट, एसवीएम भेल हरिद्वार, होली ऐंजल रेशममाजरी डोईवाला, जीआईसी बड़ोवाला, डीएसबी ऋषिकेश, जीआईसी बडोवाला, दून ग्रामर डोईवाला आदि तमाम विद्यालयों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया।