नगर निगम प्रशासन की ओर से भवन कर अनुभाग के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में संपत्ति कर की शत-प्रतिशत वसूली के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके तहत भवन कर अनुभाग के कर्मचारियों की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
नगर निगम के भवन कर अनुभाग की कर संग्रहकर्ता जसकीरत कौर की ओर से बनखंडी ग्राम और शांति नगर, आदर्श पैन्यूली की ओर से देहरादून मार्ग और सदानंद मार्ग, दीपाली की ओर से महंत परशुराम मार्ग और आदर्श ग्राम, शुभम की ओर से ऋषिलोक कॉलोनी और नेहरू मार्ग में 20 दिसंबर से 28 दिसंबर तक कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कैंप सुबह 11 से शाम चार बजे तक लगाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कर्मचारियों को कैंप समाप्ति के बाद प्रत्येक दिन की भवन कर की धनराशि को कैश काउंटर में जमा कराते हुए निगम की कर अधीक्षक भारती को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।